बरेली: 77 हेक्टेयर वन भूमि का बड़ा खुलासा! बरेली डीएम ने रिकॉर्ड में नहीं दर्ज जमीन पर सख्ती दिखाई, गठित की टीम
बरेली, 31 मार्च। जिले में वन विभाग की करीब 77 हेक्टेयर जमीन भू-अभिलेखों में दर्ज न होने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक में इस मुद्दे पर सख्त निर्देश दिए गए। फरीदपुर तहसील के ग्राम खल्लपुर कपूरपुर की इस जमीन को रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए