पाकुड़: मुफस्सिल थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया, चोरी का वाहन बरामद कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
Pakaur, Pakur | Dec 27, 2025 पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र से हाल ही में चोरी हुए एक ट्रैक्टर के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक मुख्य आरोपी अमिरुल इस्लाम उर्फ अमन इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला तब शुरू हुआ जब जुगीगादिया गांव निवासी राफिकुल अंसारी ने अपनी ट्रैक्टर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई।