कासगंज: नदरई पुल पर ऑटो से टकराए बाइक सवार, 3 लोग हुए गंभीर घायल
मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के नदरई पुल का है। जहां बाइक और ऑटो की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार 18 वर्षीय शिवम निवासी तैयबपुर, 22 वर्षीय राहुल निवासी तैयबपुर और 24 वर्षीय बादशाह निवासी गांव धंसारी अलीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के जरिए तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।