लखीमपुर खीरी। जिले के ऐतिहासिक दशहरा मेले में शनिवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुआत धार्मिक माहौल के बीच हुई। नगर पालिका परिसर स्थित मेला मंच पर रात करीब 10:30 बजे रामायण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ईओ संजय कुमार और मेला अध्यक्ष कौशल तिवारी ने पूजा-अर्चना कर की।