रामगढ़: रामगढ़ सर्किट हाउस में एनएसयूआई रामगढ़ जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, झारखंड प्रभारी चुन्नू सिंह ने दिए निर्देश
रामगढ़ सर्किट हाउस में बुधवार शाम पांच बजे एनएसयूआई रामगढ़ जिला इकाई की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता NSUI रामगढ़ जिला अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने की। बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ झारखंड के छात्रों को अभी तक ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एनएसयूआई के राष्ट्रीय महास