बलिया: त्रिकालपुर गांव में पूर्व प्रधान रामेश्वर सिंह की पुण्यतिथि पर भाजपा नेता ने जरूरतमंदों में बांटे 251 कंबल
Ballia, Ballia | Nov 2, 2025 त्रिकालपुर गांव में रविवार पूर्वाह्न 11 बजे भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के पिता स्व. रामेश्वर सिंह की 10वीं पुण्यतिथि पर 251 गर्म कंबल वितरित किए गए। विनोद सिंह व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह ने त्रिकालपुर में असहाय, गरीब, दिव्यांगों तथा गड़वार वृद्धाश्रम के वृद्धजनों को कंबल दिए।