नगर के घरौला मोहल्ला स्थित हनुमान मंदिर से भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएँ पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। भक्ति संगीत और जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय माहौल में डूब गया। यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए नगर के विभिन्न हिस्सों से गुजरकर डी सदन में संपन्न हुई, जहाँ धार्मिक अनुष्ठान किया गया।