पचरुखी: नैनपुरा में महायज्ञ के छठे दिन डोला यात्रा निकाली गई
पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के नैनपुरा गांव में वैष्णो माता मंदिर प्रांगण में चल रहे हैं नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के छठवें दिन रविवार को संध्या 4 बजे डोला यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में माता की डोली गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण पर निकली। माता का डोला गांव के सभी लोगों के दरवाजे पर गया । जहां सभी ने माता के डोला का स्वागत किया और पूजा अर्चना किया।