बरहट: फेसबुक के जरिए हुआ प्यार, मामला पहुंचा बरहट थाने; पुलिस ने हिरासत में लेकर प्रेमी जोड़े की कराई शादी
Barhat, Jamui | Mar 5, 2025 बरहट थाना क्षेत्र के एक युवती ने शादी का झांसा देकर युवक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार की रात परिवार की आपसी समझौता पर प्रेमी जोड़े को थाना परिसर स्थित मंदिर में शादी कर दी। जिसका वीडियो बुधवार 10 बजे सामने आया है। बताया जाता है कि मटिया गांव की सुहाना कुमारी की डेढ़ साल पहले फेसबुक पर भूदानपुरी निवासी आलोक कुमार से दोस्ती हुई।