माकड़ी: माकड़ी पुलिस ने अवैध रेत परिवहन करते हाईवा वाहन पर की कार्यवाही,हाईचा वाहन को अवैध रेत सहित किया जप्त
कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देशन पर अवैध रेत परिवहन की रोकथाम हेतु लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। माकडी पुलिस ने 29 जनवरी को चेकिंग के दौरान एक हाईवा वाहन क्रमांक CG-27 P- 9910 में अवैध रूप से रेत परिवहन करते पकड़ा गया, रेत परिवहन करने के संबंध में वैध कागजात पेश करने पर उक्त वाहन को अवैध रेत सहित जप्ती कार्यवाही की गई है।