गोंडा: 17 नवम्बर को बाबूपुरवा बदलेपुर की विवाहिता का नहीं चल रहा पता, तीन महीने से पति पुलिस अधिकारियों का काट रहा चक्कर
Gonda, Gonda | Mar 14, 2024 गोंडा जिले के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र बाबूपुरवा बदलेपुर गांव की रहने वाली विवाहिता 17 नवंबर 2023 को मायके जाने की बात कह कर निकली थी उसके बाद वह मायके नहीं पहुंची और लापता हो गई है अब तक उसका कहीं पता नहीं चल रहा है । पीड़ित ने शिकायत की है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पत्नी को पाने के लिए पति पुलिस और अधिकारियों का चक्कर काट रहा है।