गोंडा: जिला अस्पताल में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 75 मूक बधिर बच्चों का किया गया निशुल्क परीक्षण
Gonda, Gonda | Mar 14, 2024 जिला अस्पताल में गुरुवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष तक के मूक बधिर बच्चों का शिविर लगाकर, 75 बच्चों का निःशुल्क परीक्षण किया गया। परीक्षण के बाद 34 बच्चों को सर्जरी की आवश्यकता है। CMO डॉ रश्मि वर्मा ने बताया कि जिन बच्चों में ऐसी समस्या थी, उन सभी बच्चों का SN मेहरोत्रा ENT हॉस्पिटल कानपुर में निःशुल्क सर्जरी कराई जाएगी।