बागपत: ADM पंकज वर्मा ने बागपत तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएं
शनिवार को करीब साढे 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार एडीएम पंकज वर्मा ने बागपत तहसील में आयोजित तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त की जाएगी।