अमरिया ब्लॉक सभागार में एसआईआर के तहत ‘नो मैपिंग’ श्रेणी में आए मतदाताओं को जारी नोटिस के बाद लोग अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए ब्लॉक कार्यालय अमरिया पहुंच रहे हैं। मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे पहुंचे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मौके पर तैनात कर्मियों से उन्हें सही जानकारी नहीं मिल पा रही है, जिससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है।