मंडीदीप। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मंडीदीप में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को शासकीय खेल परिसर मंडीदीप में गोला फेंक प्रतियोगिता एवं क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया