मेदिनीनगर (डालटनगंज): बनवारी मोड़ पर लूटी गई बाइक के अनुसंधान में चोरी एवं छीनी गई 9 मोटरसाइकिलें बरामद, तीन अपराधी गिरफ्तार
पलामू पुलिस को बाइक लूट कांड के अनुसंधान के क्रम में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लूटी गई एक बाइक को बरामद करते हुए घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल समेत कल 9 मोटरसाइकिलें बरामद की है। साथ ही दो कांडों का उदभेदन कर दिया। वारदात को अंजाम देने वाले तीन लुटेरे पकड़े गए हैं। एसपी रिष्मा रमेशन ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में विस्तार से इसकी जानकारी दी।