जौनपुर: बथुआवर तिराहे के पास शारदा सहायक नहर में मिली बहती हुई लाश, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के शारदा सहायक नहर बथुआवर तिराहे के पास बुधवार की सुबह लगभग 7 बजे ग्रामीणों ने पुलिया में फंसी एक लाश देखी। शोर मचाने पर आस पास के लोग भी एकत्र हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लाश को पानी से बाहर निकलवाया।