हरदोई: जिले को सुरक्षा की दृष्टि से 2 जोन, 25 सेक्टर और 167 क्लस्टर मोबाइल इकाइयों में बांटा गया
Hardoi, Hardoi | Mar 2, 2026 आगामी त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसपी ने जनपदवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि पूरे जिले को सुरक्षा की दृष्टि से दो जोन, 25 सेक्टर और 167 क्लस्टर मोबाइल इकाइयों में बांटा गया है। पीएसी, क्यूआरटी और रिजर्व फोर्स को भी तैनात किया गया है।