कालपी: कालपी कोतवाली पुलिस ने दो अंतर्जनपदीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, 1294 ग्राम अवैध गांजा, जेवरात और नगदी बरामद
कालपी कोतवाली पुलिस ने कस्बे से दो अंतर्जनपदीय अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए बुधवार की रात करीब 8 बजे जानकारी दी है, वही पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के कब्जे से पीली व सफेद धातु के जेवरात और 1294 ग्राम अवैध गांजा एवं 4 हजार 200 रूपये बरामद किए गए हैं, वहीं पुलिस ने पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।