बीरपुर: फुलकारी में ग्रामीण चिकित्सकों की जिला स्तरीय बैठक, समस्याओं व समाधान पर मंथन, मॉक ड्रिल से हार्ट अटैक की जानकारी
वीरपुर प्रखंड के फुलकारी गांव में रविवार को दोपहर करीब बारह बजे ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति के तत्वावधान में ग्रामीण चिकित्सकों की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अमरजीत कुमार ने की, जबकि संचालन ग्रामीण चिकित्सक नंदकुमार ने किया।