अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं धार्मिक महत्व को दर्शाने के उद्देश्य से अंगद टीला और शीर्ष पर स्थापित गिलहरी के परिचय संबंधी सुनहरे सूचना पट्ट लगाए गए हैं। गोल्डन बोर्ड पर लोक प्रचलित कथाओं के अनुसार पावन गिलहरी की कथा का वर्णन किया गया है, जिसमें सेतु निर्माण में उसके योगदान और श्रीराम द्वारा दिए गए आशीर्वाद का उल्लेख है।