मडियादो में कुशवाहा समाज के लोगों द्वारा वार्डो में सीसी सड़क निर्माण,बिजली व्यवस्था और अन्य मांगों को लेकर आज सुबह से मडियादो बस स्टैंड पर शुरू किया गया धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। आज गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे नायब तहसीलदार राजेश सोनी,सीईओ संजीव गोस्वामी और बिजली विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौके पर पहुंचे ग्राम पंचायत सरपंच ,सचिव और वार्डवासियों से चर्चा की