ग्राम पंचायत बनाहिल जनपद पंचायत अकलतरा के जिला जांजगीर-चांपा के हितग्राही त्रिपतिनाथ केवट के लिए जीवन कभी आसान नहीं रहा। सीमित साधन, पानी की कमी के कारण परिवार की आजीविका हमेशा अनिश्चितता में घिरी रहती थी। खेतों में सिंचाई का साधन नहीं था और मछली पालन का सपना केवल सोच बनकर रह गया था।