लाडपुरा: जिला कलेक्टर का देर रात शहर दौरा, किशोर सागर में गंदगी और बंद लाइटें, दो दिन में व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
Ladpura, Kota | Nov 21, 2025 जिला कलेक्टर पीयूष समारिया गुरुवार देर रात 12 बजे तक शहर के निरीक्षण पर निकले। वे सबसे पहले किशोर सागर तालाब पहुंचे, जहां पाल पर कई सोडियम लाइटें बंद मिलीं और किनारों पर कचरा फैला था। इस पर उन्होंने केडीए अधिकारियों को दो दिन में सभी लाइटें चालू कराने और सफाई पूरी करने के निर्देश दिए। लाइट चोरी की शिकायत पर उन्होंने ठेकेदार को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को