प्रयागराज: महाकुंभनगर के सेक्टर 7 में आबकारी एवं मध्य निषेध राज्य मंत्री ने आबकारी विभाग के शिविर का उद्घाटन किया
उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने आज महाकुंभनगर के सेक्टर 07 स्थित आबकारी विभाग के शिविर का को करीब 5:30 बजे उद्घाटन किया।शिविर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए बनाया गया,जिसमें पांच बड़े कक्ष और दस बिस्तरों का रैन बसेरा शामिल है। आबकारी आयुक्त डॉ. आदर्श सिंह, अपर आबकारी आयुक्त (प्रशासन) डॉ. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी मौजूद रहे।