महासमुंद: ग्राम सांकरा वार्ड-17 में सांकरा पुलिस ने अलग-अलग मामले में 17 लीटर महुआ शराब जब्त की है।
सांकरा पुलिस ने अलग-अलग मामले में 17 लीटर महुआ शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सांकरा वार्ड-17 का जाकीर खान उर्फ राजा अवैध रूप से बिक्री करने घर के बाहर बने बाथरूम में अवैध रूप से महुआ शराब रखा है। सूचना पर आरोपी से 10 लीटर महुआ शराब जब्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।