कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने अपनी प्रमुख चार सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसके पहले कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के अलग-अलग संगठनों के सैकड़ों कर्मचारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने एकत्रित होकर सरकार के रवैये पर नाराजगी जाहिर की।