गढ़वा: गढ़वा शहर में पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार, ₹2,80,720 नगद बरामद, भेजा जेल
Garhwa, Garhwa | Dec 10, 2025 गढ़वा पुलिस ने गढ़वा थाना अंतर्गत शहर के गढ़देवी मोहल्ला से ब्राउन शुगर के कारोबार में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में गढ़देवी मोहल्ला निवासी राहुल कुमार पिता महादेव मिस्त्री एवं विनोद राम उर्फ सोढ़न पिता स्व. बंशीधर राम का नाम शामिल है। पुलिस ने इन दोनों के पास से 29.2 ग्राम ब्राउन शुगर, 2,80,720 रुपये नगद, छह मोबाइल फोन एवं ब्राउन