खुरई: राम नवमी धूमधाम से मनाई गई, मंदिरों में जन्मोत्सव मनाया गया और भव्य शोभायात्रा निकाली गई
Khurai, Sagar | Mar 27, 2026 शुक्रवार को खुरई में सभी राम व हनुमान मंदिरों में राम नवमी धूमधाम से मनाई गई, सुबह से ही मंदिरो में श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा, दोपहर को जैसे ही मंदिर के पट खुले श्रद्धालुओं ne जमकर जयकारे लगाए, भय प्रगट कृपाला दीन दयाला गाया, सभी श्रद्धालु भगवान की आरती उतारते नजर आये, शाम लगभग 5 बजे के बाद देव पुराने हनुमान मंदिर से राम पालकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई,