वायनाड में प्रियंका गांधी की जीत के लिए काशी के मंदिर में कांग्रेसियों ने किया रुद्राभिषेक, कहा- भारी मतों से होगी जीत
Sadar, Varanasi | Oct 23, 2024 वाराणसी में मैदागिन स्थित मृत्युंजय महादेव मंदिर बुधवार सुबह 10 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के जीत के लिए रुद्राभिषेक किया। इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया कि प्रियंका गांधी ने महिलाओं गरीबों और शोषितों की आवाज निर्भीकता से उठाने का काम किया है।