मंझनपुर: कौशांबी जेल में बहनों ने भाइयों को लगाया टीका, लंबी उम्र की कामना करते हुए की मुलाकात, मुस्लिम बहनों ने खिलाई मिठाई
कौशांबी के जिला जेल में भैया दूज के अवसर पर बहनों ने अपने बंदी भाइयों से मुलाकात की। इस दौरान बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। जेल में सुबह से ही मुलाकातियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। परंपरा के अनुसार, बहनों ने अपने भाइयों को रोली, चावल और चंदन का तिलक लगाया। कई बहनों ने आरती भी उतारी और भाइयों को मिठाई खिलाई।