ओबरा थाना क्षेत्र के बेल मोड़ के समीप बुधवार की रात साढ़े आठ बजे एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान स्थानीय निवासी सूरज के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन उसे इलाज के लिए दाउदनगर स्थित एक निजी क्लिनिक ले गए। जहां उसका इलाज किया गया।