सांगानेर: जयपुर के शास्त्री नगर इलाके में एक मकान के पोर्च में दो दिन पुराना महिला का शव मिलने से आसपास के इलाके में फैली सनसनी
शास्त्री नगर थाना इलाके में एक महिला की हत्या कर शव बोरे में बांधकर एक घर के पोर्च में फेंक दिया गया। तेज बदबू आने पर लोगों को शव का पता चला। इसके बाद शास्त्री नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए है। पुलिस शव की पहचान के साथ ही वारदात स्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही है। वहीं पुलिस शव को दो-तीन दिन पुराना बताया है।