भुसावर: हाथोडी निवासी रजिस्ट्री बाबू अजय कोली की 11KV लाइन फाल्ट से मौत का मामला, अनुकंपा नौकरी और विद्युत से पीड़ितों की मांग
भुसावर थाना इलाके के ग्राम हाथौड़ी में करीबन 40 घर परिवारों में 23 जुलाई,2025 को 11KV का करंट दौड़ गया जिससे कि अजय कोली तहसील कार्यालय वैर में रजिस्ट्री बाबू के पद पर कार्यरत की दर्दनाक मौत हो गई थी व बने सिंह कोली व जीवन पुत्र प्रसादी कोली गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें तहत अग्निकाण्ड में मृतक अजय कोली को 5 लाख रुपए की सहायता प्रदान कर दी गई है ।