धमदाहा: भूमि विवाद से जुड़े मामलों पर सुनवाई हेतु धमदाहा थाना परिसर में जनता दरबार का हुआ आयोजन।
धमदाहा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद से जुड़े मामलों पर सुनवाई की गई, जिसमें धमदाहा थाना क्षेत्र से आए फरियादियों ने अपने आवेदन दिए और उन आवेदनों पर अंचल के कर्मचारी और थानों के अधिकारी के सामने सुनवाई की प्रक्रिया की गई जिसमें से 3 मामले का ऑन दि स्पॉट निपटारा किया गया।।।।।