फागी: सोने चांदी के आभूषण को लेकर बदमाशों ने म मेंहला बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, हत्या कर मौके से हुए फरार
Phagi, Jaipur | Apr 10, 2024 मौजमाबाद थाना इलाके के गांव महला में बुजुर्ग महिला की हत्या कर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर मौजमाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। वही पूरा मामला आभूषण की लूट को लेकर हत्या करने का नजर आ रहा है फिलहाल पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच में जुटी है दरअसल महिला मवेशियों को चराने खेत में गई थी जहां महिला की लाश मिली है।