शिवहर: शिवहर जिला के सभी 9 परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा हुआ संपन्न, डीएम पंकज कुमार
शिवहर जिला के सभी 9 परीक्षा केंद्र पर आज आठवें दिन के दोनों पाली की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गया है. डीएम पंकज कुमार ने बताया है कि आज आठवें दिन के परीक्षा में एक भी परीक्षार्थी निष्कासित नहीं हुए हैं. उन्होंने बताया है कि सभी परीक्षा केंद्र पर सघन जांच करने के बाद ही परीक्षार्थी को अंदर जाने की अनुमति दी जाती है.