झालरापाटन: बानोर मार्ग पर आवारा गाय से टकराकर बाइक सवार दंपत्ति हुए घायल
झालावाड़ के बानोर मार्ग पर आवारा गाय से टकराकर बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गए। पति-पत्नी दोनों को उपचार के लिए शुक्रवार सुबह करीब 11:00 बजे झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। उमेदपुरा का रहने वाला गोवर्धन अपनी पत्नी मंजू के साथ बानोर जा रहा था लेकिन बीच मार्ग में एक आवारा गए अचानक उनकी बाइक के सामने आ गई।