झालरापाटन: चलेट गांव में धान की फसल तैयार करते समय मजदूर करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसा
झालावाड़ के चलेट गांव में धान की फसल निकलते समय एक मजदूर करंट लगने से गंभीर रूप से झूलस गया, जिसे शुक्रवार सुबह करीब 11:00 उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। मजदूर जीवन मनोहर थाना क्षेत्र के हरिपुरा गांव का रहने वाला है, और मजदूरी करने के लिए चलेट गांव आया था, वह यहां जितेंद्र के खेत में काम कर रहा था।