भनोली: धौलादेवी सीएचसी से सशक्त नारी, सशक्त परिवार अभियान पखवाड़े का शुभारंभ, केंद्रीय राज्य मंत्री रहे मौजूद
Bhanoli, Almora | Sep 17, 2025 स्वास्थ्य विभाग की ओर से आगामी 02 अक्टूबर तक सशक्त नारी सशक्त परिवार अभियान चलाया जाएगा। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी से अभियान का शुभारंभ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा ने किया। मौके पर दोपहर करीब 03 बजे केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि स्वास्थ्य देश की उन्नति का आधार है।