ग्वालियर गिर्द: इकट्ठा होकर आए बदमाशों ने दुकानदार को पीटा, सड़क पर सामान फेंका, वीडियो वायरल
पिंटोपार्क तिराहे के नजदीक सड़क किनारे दुकान चलाने वाले रोशन पाल के साथ न सिर्फ अज्ञात बदमाशों द्वारा मारपीट की गई बल्कि उनकी दुकान का सामान भी सड़क पर फेंक दिया गया. फिलहाल हमलावर कौन थे इसके बारे में दुकानदार कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है जब आसपास के लोगों ने सामान बिखरा हुआ सड़क पर देखा तब उन्होंने जाकर रोशन पाल नामक दुकानदार से पूछताछ की।