नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई। अलीगढ़ में फैक्ट्री लगाकर बनाया जा रहा था पनीर। केमिकल, तेल, रंग से बनाते थे पनीर। फिर नोएडा में सेक्टर-63 समेत एनसीआर में कम क़ीमत में बेचा जाता था। सेक्टर-63 थाना पुलिस ने पकड़ा। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी कारवाई की जानकारी।