मड़ावरा की गल्ला मंडी के पास बुधवार को शाम 4 बजे दो बाइकों में टक्कर हो जाने से एक बाइक पर सवार 2 महिलायें घायल हो गयी जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया।जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों महिलाओं की हालत गम्भीर पाये जाने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।