बक्सर: जिले के मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापकों का PTEC शेरघाटी में होगा प्रशिक्षण, DPO एसएसए ने सूची के साथ जारी किया निर्देश
Buxar, Buxar | Oct 12, 2024 जिले के मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक का प्रशिक्षण 14 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक निर्धारित किया गया है. जिसके तहत चयनित जिले के 180 मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को PTEC शेरघाटी में प्रशिक्षण सुनिश्चित किया गया है. इसको लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान मोहम्मद सदीक अशरफ ने पत्र जारी कर निर्देश दिया है.