गोंडा: शहर में गांजे-बाजे के साथ निकाली गई खाटू श्यामजी महाराज की शोभायात्रा, श्याम मंदिर में मनाया जा रहा है वार्षिक उत्सव
Gonda, Gonda | Feb 4, 2025 ददुआबाजार में श्री श्याम मंदिर के वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार सुबह 10:00 बजे शहर में गाजे बाजे के साथ खाटू श्याम जी महाराज की दो शोभायात्रा निकाली गई, ट्रस्ट के मंत्री सुशील पचेरिया ने बताया कि पहली शोभायात्रा रानी बाजार के जानकी मारवाड़ी धर्मशाला और दूसरी शोभायात्रा पीपल चौराहे से निकलकर शहर के प्रमुख चौराहा से होते हुए श्रीश्याम मंदिर पहुंची है ।