नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़नपुर स्थित पचभरवा पुल के समीप न्यू ईयर की पार्टी मना कर वापस घर जा रहा एक युवक बाइक लेकर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसके कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों की मदद से जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जख्मी युवक का इलाज चल रहा है।