पलवल: पलवल में जननायक जनता पार्टी ने जिला स्तर पर संगठन का विस्तार करते हुए 26 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की
Palwal, Palwal | Sep 22, 2025 जननायक जनता पार्टी ने जिला स्तर पर संगठन का विस्तार करते हुए सोमवार सुबह 11 बजे 26 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। संगठन विस्तार को लेकर जननायक जनता पार्टी के नेताओं का कहना है कि नवनियुक्त पदाधिकारी गांव गांव गली गली जाकर पार्टी को मजबूत करेंगे और जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे।