प्रतापगढ़: पोस्टऑफिस पट्टी में एक सप्ताह से सर्वर खराब होने के कारण ग्राहक परेशान
पट्टी नगर स्थित उप डाकघर में एक सप्ताह से सर्वर खराब होने के कारण ग्राहकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण ग्राहक परेशान है। ग्राहकों द्वारा पूछने पर डाक से संबंधित अधिकारी शाम तक ठीक हो जाने की बात बीते एक सप्ताह से बता रहे हैं । पर ठीक नहीं हो सका। जिससे पट्टी क्षेत्र के लोगों को मुख्य डाकघर जाना पड़ रहा है।