बाड़मेर: बाड़मेर में सब्जी मंडी के पास शिव-मंदिर में चोरी, चोर ने चांदी के मुकुट और शिवलिंग चुराए, सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल
Barmer, Barmer | Oct 11, 2025 बाड़मेर में सब्जी मंडी के पास स्थित शिव मंदिर में अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर चांदी के मुकुट, छत्र, त्रिशूल और अन्य आभूषण चुरा लिए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसकी फुटेज शनिवार दोपहर 3:00 बजे वायरल भी हो रही है। सूचना मिलने पर शनिवार को कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की गई।