विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ की 'निर्भया' के परिजनों से मंत्री और विधायक ने मिलकर जताया शोक, आईजी और एसपी ने संभाली जांच की कमान
विष्णुगढ़ की 'निर्भया' के परिजनों से मिल मंत्री और विधायक ने जताया शोक, घटनास्थल पर पहुंची एसआईटी, आईजी और एसपी ने जांच की कमान संभाली। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और उसकी निर्मम हत्या के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। झारखंड सरकार के मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मांडू विधायक तिवारी महतो मृतका के घर पहुंचे।